फरेंदा। क्षेत्र के बरातगाढ़ा के क्षत्रिय बाबा मंदिर के पास रोहिन नदी में शनिवार को दिन में तीन बजे के करीब एक अज्ञात महिला का उतराया शव देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पनियरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा के पास रोहिन नदी में लोगों ने महिला का उतराया शव देखा। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के साथ कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
दो थाने की पुलिस सीमा क्षेत्र में काफी देर तक उलझी रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल पनियरा होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पनियरा पुलिस भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद