फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महाराजगंज की रहने वाली महिला का था रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो और कपड़े के आधार पर मृतका के भाई ने की पहचान
विज्ञापन


मोबाइल पर अक्सर बातचीत करने वाले शख्स पर लगाया हत्या का आरोप



क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी

गोरखपुर/महरागंज। छावनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले महिला के शव की पहचान महराजगंज जिले की निवासी बर्फी के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की पहचान करते हुए बिहार निवासी मजदूर पर हत्या का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, छह मई की सुबह छावनी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी जानकारी साझा की थी। शुक्रवार को महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के अमहवा गांव निवासी भुलई चौहान थाने पहुंचे और फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन बर्फी के रूप में की। मृतका का पति मोतीचंद हैदराबाद में मजदूरी करता है।
विज्ञापन




भुलई चौहान ने पुलिस को बताया कि बर्फी चार मई को महाराजगंज के रामपुर सिंदुरिया स्थित ससुराल से मायके जाने के लिए सुबह निकली थी लेकिन देर रात तक नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम चंपारण (बिहार) निवासी मजदूर राजधारी यादव अक्सर उसकी बहन से फोन पर बातचीत करता था। उन्होंने राजधारी यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





रिश्तेदारी से बनी पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजधारी यादव और मृतका बर्फी के रिश्तेदार पहले एक साथ मजदूरी करते थे। इस दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी और आरोपी का मृतका के घर आना-जाना भी था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बर्फी चार मई को अकेले घर से निकली थी। छह मई की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।
विज्ञापन






कई बिंदुओं पर जांच जारी



एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद सहित अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें