फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Sat, 14 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम शुक्रवार को सुबह पेड़ पर फंदे के सहारे लटका एक किशोर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के कुंइया उर्फ महेशपुर निवासी मृतक के पिता गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर घर बनवाकर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम वह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। परिजनों ने इसी बात लेकर डांट लगा दी। इससे वह नाराज हो गया। शुक्रवार की सुबह उनके 17 वर्षीय बेटे राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज के पास पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक राज शर्मा तीन भाइयों करन शर्मा और अंश शर्मा में दूसरे नंबर पर था। इसके अलावा मृतक की दो बहने भी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें