फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोर्ड ने शुचिता बढ़ाने के व्यापक इंतजाम किए

Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जनपद से बोर्ड परीक्षा में 70707 विद्यार्थी शामिल हो रहे जिनके लिए कुल 104 परीक्षा केंद्र तय हैं। इसबार बोर्ड ने शुचिता बढ़ाने के व्यापक इंतजाम किये हैं। कुछ ऐसे भी आदेश प्रभावी जो पहली बार परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रयोग में लाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देंगे। पहली बार उत्तर पुस्तिका का फार्मेट लंबाई वाले प्रारूप व कलर में किया गया है। इसके प्रत्येक पृष्ठ पर इस बार परीक्षार्थियों को अनु क्रमांक लिखना होगा। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि उत्तर पुस्तिका का नया फार्मेट होने से कापी बदलने की संभावना नही रहेगी। उत्तर पुस्तिका का कोई भी पृष्ठ फाड़ा नहीं गया है इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पृष्ठ पर विद्यार्थी अनुक्रमांक लिखेंगे। बरवा राजा के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इन तमाम नये बदलाव लाकर यूपी बोर्ड की मंशा है कि शुचिता के मामले में बोर्ड का वह दौर लाया जा सके जब यूपी बोर्ड का दबदबा केंद्रीय बोर्ड की तरह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें