फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोर्ड ने दिया प्रपत्रों में सुधार का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अप्रैल तक दुरुस्त करा सकते हैं भाषाई त्रुटि
विज्ञापन

31740 ने इंटर तो 38961 ने दी हाईस्कूल परीक्षा
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को विवरण में सुधार के लिए अंतिम अवसर दिया है। विद्यालय स्तर से विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने पांच अप्रैल तक का समय तय किया है।
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 38,961 और इंटरमीडिएट के 31,740 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर से संबंधित त्रुटियां सामने आई। परीक्षार्थी इन त्रुटियों को लेकर परेशान भी रहे। इनकी परीक्षा किसी तरह डीआईओएस स्तर से सुधार के बाद ली गई। इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले सुधार का मौका दिया है।
विज्ञापन

परिषद के सचिव की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक सभी विद्यालयों को परीक्षार्थियों के विवरण सावधानीपूर्वक सत्यापन कर आवश्यक संशोधन का अधिकार दिया है। इसके लिए विद्यालयों को 5 अप्रैल 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूचीबद्ध विवरण तीन प्रतियों में जमा करने होंगे। इन प्रतियों में स्पष्ट संस्तुति शामिल करना भी अनिवार्य होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन अभिलेखों के परीक्षण के बाद आवश्यक दस्तावेज और आख्या बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी। यह भी अनिवार्य किया गया है कि विद्यालय एक प्रमाणपत्र दें। जिसमें यह उल्लेख हो कि वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में अब कोई त्रुटि शेष नहीं रह गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बोर्ड परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन के मामले में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। तय तिथि तक संशोधन करते हुए स्कूल रिपोर्ट देंगे।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें