फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्यू लिस्ट में दर्ज लाभार्थियों को लगाया जाए टीका

Thu, 23 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस के तहत बुधवार को सवना स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह तथा सीएम फेलो डॉ. दिव्या राय मौजूद रहे।
विज्ञापन



सत्र का संचालन एएनएम प्रियंका और रीना द्वारा किया जा रहा था, जबकि आशा कार्यकर्ता ऊषा देवी और शांति देवी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू देवी भी उपस्थित रहीं। ड्यू लिस्ट में 24 बच्चों और 8 गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज पाए गए, हालांकि 10 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नाम सूची में शामिल नहीं थे, जिस पर संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए गए।



अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि ड्यू लिस्ट में दर्ज सभी लाभार्थियों को सत्र स्थल पर बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही, गर्भवती महिलाओं की बीपी, वजन, व शुगर तथा हीमोग्लोबिन की जांच नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




इस अवसर पर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने, सभी पात्र व्यक्तियों का आभा आईडी बनाने तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने पर भी जोर दिया गया। सत्र के दौरान अब तक तीन गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं जांच तथा 19 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था।
विज्ञापन




डॉ. केपी सिंह ने एएनएम को निर्देशित किया गया कि आशा के माध्यम से 42 दिनों तक नवजात शिशुओं का घर-घर जाकर होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें