फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजस्व कार्य और प्रमाणपत्र बनवाना मुश्किल, 4538 आवेदन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में लेखपालों की हड़ताल और ऑनलाइन कार्य बहिष्कार के कारण राजस्व से लेकर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने तक के काम प्रभावित हो रहे हैं। 26 सितंबर से जारी आंदोलन के चलते सदर, नौतनवा, फरेंदा और निचलौल तहसीलों में कुल 4538 आवेदन लंबित हैं। इससे विद्यार्थियों सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील के नायब तहसीलदार प्रद्युम्न कुमार के अनुसार, तहसील क्षेत्र में आय और जाति प्रमाणपत्र के 56 आवेदन, वरासत के 23 तथा म्यूटेशन के आवेदन लंबित हैं। शनिवार को भी लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों से दूरी बनाए रखी, जिसके कारण तहसील पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। लोग अपने जरूरी काम कराने के लिए तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लेखपालों के स्तर से होने वाले कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
निचलौल में 317 गांवों के लोग प्रभावित
निचलौल/ परतावल। निचलौल तहसील में लेखपालों के ऑनलाइन कार्य बहिष्कार से विभिन्न प्रमाणपत्र के साथ खतौनी में संशोधन व अंश सुधार जैसे काम प्रभावित हैं। क्षेत्र के 317 गांवों के लोग परेशान हैं। संघ के मंत्री कमलेश कुमार ने बताया कि मांगें पूरी होने तक धरनाजारी रहेगा। संघ के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें