फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले के 1456 बच्चों व उनके परिवारों तक पहुंचेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित 1456 बच्चों और उनके परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने एक अभिनव पहल महराजगंज पहल की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित प्रत्येक बच्चे के घर पहुंचेगा। इसके लिए जहां डीएम ने हर एक ब्लॉक के बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं इसकी मानीटरिंग के लिए हर एक प्रखंड में एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित कुल 1456 लाभार्थी बच्चे हैं। इनमें से 1130 लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग जिला प्रशासन द्वारा की जा चुकी है। वहीं अन्य लाभार्थियों तक पहुंचकर प्रशासन द्वारा उनकी प्रोफाइलिंग करने का कार्य किया जा रहा है। इस आवेदन में लाभार्थियों कि व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ जैसे कि राशन कार्ड, शौचालय, छात्रवृत्ति जैसी योजना लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही अगर कोई बच्चा संगीत, कंप्यूटर या अन्य कोई कौशलपरक अभिरुचि सीखना चाह रहा है तो उसको भी दर्ज किया जा रहा है, ताकि बच्चे को उसमें सही मार्गदर्शन और सहायता दी जा सके। इसके लिए विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और सीएसआर के इच्छुक फर्मों से जिला प्रशासन संवाद कर रहा है।

बीते 31 जुलाई को जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों के साथ संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें 1456 में से 1130 बच्चे या उनके परिजन शामिल हुए थे।
विज्ञापन




नोडल अधिकारी हुए तैनात
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले के हरेक ब्लॉक के बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने विकास खंड में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के शत प्रतिशत बच्चों की प्रोफाइलिंग करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप अन्य योजनाओं का लाभ मिशन मोड पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें