फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडीशनल एसपी ने इटहिया मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
एडीसनल एसपी इटहिया शिवमंदिर का निरीक्षण करते
विज्ञापन
ठूठीबारी। पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां सावन का अपर पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ ने निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं गर्भगृह में श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु बैरिकेडिंग और कतार प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं असामाजिक तत्वों, जेबकतरों और अराजकता फैलाने वालों पर निगरानी हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी तथा सादे वस्त्रों में पुलिस टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के वाहनों के व्यवस्थित ठहराव हेतु चिह्नित पार्किंग स्थलों को सुचारू रूप से संचालित करने और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने देने हेतु यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं इन कैमरों की कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें