फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर लूटपाट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह, टोला परसहवा में लूट के बाद महिला को चोट पहुंचाने के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के एसएसबी रोड स्थित डूडी नाले के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 39 सौ रुपये बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चकदह निवासिनी सुशीला ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर रविवार की रात घर में घुसकर सामान लूटने और विरोध करने पर उस पर नुकीले हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में डकैती का केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त तौफीक उर्फ रंगा निवासी चकदह को बुधवार की दोपहर एसएसबी रोड स्थित डूडी नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसके पास से 39 सौ रुपये की बरामदगी हुई। जिसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को चोरी से संबंधित दर्ज मुकदमे के तहत न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें