फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झांसा देकर महिलाओं के जेवर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। महिलाओं को झांसे में लेकर उनके कीमती जेवर लेकर फरार होने वाले शातिर आरोपी को श्यामदेउरवां पुलिस, एसओजी, स्वाट की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां व कोतवाली थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन

काफी दिनों से पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाओं को अलग-अलग बहाने से विश्वास में लेकर उनसे सोने-चांदी के जेवर उतरवा लेता था और मौका मिलते ही फरार हो जाता था। हाल ही में आरोपी ने परतावल बाजार टोला बरियरवा निवासी मालती देवी से एक जोड़ी चांदी का पायल, एक सोने का लाकेट व एक जोड़ी सोने का झुमका लेकर चंपत हो गया था, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी लालजी को बसहिया बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से महिला के जेवरात और 9800 रुपये बरामद किया गया हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में भी केस दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एक माह पूर्व पतरेंगवा निवासी माधुरी देवी के साथ भी आरोपी ने टप्पेबाजी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें