फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। मिठौरा बाजार में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात कार की टक्कर से साइकिल सवार 40 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई। उनकी मौत से छोटे-छोटे चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा बाजार निवासी अमरनाथ पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। शुक्रवार की रात वह भागाटार की तरफ से साइकिल से घर लौट रहे थे। वह पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि निचलौल से महराजगंज की ओर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिठौरा, जगदौर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
अमरनाथ दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पत्नी उर्मिला, दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। थाना प्रभारी अनुप कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें