फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा से लक्ष्मीपुर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर बुधवार को मोहनापुर के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह फरेंदा से अपने घर लक्ष्मीपुर लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन गांव निवासी अंकित (पुत्र कमलेश चौरसिया) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, बुधवार सुबह अंकित अपने पिकअप वाहन का जरूरी सामान खरीदने फरेंदा गया था। सामान लेने के बाद वह ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनापुर के पास अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें