फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा श्रीराम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन की तैयारी शुरू, सजाया जा रहा मंदिर परिसर
विज्ञापन

सोनौली। सोनौली स्थित प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर के बीसवें स्थापना दिवस पर संगीतमय श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ, अखंड हवन एवं संत समागम जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए नगर में तैयारियां दिखने लगी हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं यज्ञ स्थल का निर्माण भी अंतिम चरण में है। संगीतमय श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 23 जनवरी, शुक्रवार से होगा, यह लगातार 9 दिनों तक जारी रहेगा। अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथा वाचक राजहंस मानस मधुर मार्तंड महाराज अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास महाराज ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से भक्तों के जीवन में भक्ति, ज्ञान और संस्कार का संचार होगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ का लाभ उठाएं और अपने जीवन को कृतार्थ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें