फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह से आठ मई तक होगा ठकुराई गुट का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनपति महाविद्यालय में ठकुराई गुट की आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक सोनपति महाविद्यालय परिसर में हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर मंथन किया गया। इसके बाद संगठन ने स्कूलों में संपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष ताज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि छह, सात व आठ मई को ठकुराई गुट का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय में तय है। इसमें 2000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसे सफल बनाना सभी का दायित्व इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करें। महामंत्री अरुण सिंह ने माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों को मिलकर उन्हें सम्मेलन के लिए आमंत्रित करें। डाॅ. अजय कुमार पांडेय, योगेन्द्र चंद्र दूबे, प्रकाश राय व आनंद पाठक ने भी बैठक को संबोधित कर माध्यमिक शिक्षकों की समस्या को उठाने के लिए संगठन की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान नंदलाल यादव धनंजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, रामनारायण, चंद्रहास सिंह, आईए खान कृष्णकांत, सतीश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें