फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पकड़ी गई थाई महिला, फर्जी कागजात बरामद, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच

Mon, 17 Aug 2026 10:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज)

सार

भारत-नेपाल सीमा पर आव्रजन विभाग ने थाईलैंड की चोन यूतिचिरफ्त को फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे सोनौली पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर पकड़ी गई थाई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन (इमिग्रेशन) विभाग की टीम ने जांच के दौरान फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद महिला को अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

सोमवार की शाम आव्रजन विभाग के अधिकारी भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला ने अपना पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत किया। उसके बोलचाल और भाषा को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त, निवासी थाईलैंड बताया। जांच के दौरान उसके पास से कथित रूप से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। 
विज्ञापन

इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि उक्त महिला कई बार भारत आ चुकी है और नेपाल के रास्ते वृंदावन व मथुरा भी जा चुकी है। थाईलैंड में उसका कपड़े का कारोबार होने की जानकारी सामने आई है। सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार थाई महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें