फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरवरी से पीएससी मौलागंज में मिलेगी जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा 10 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, शुगर समेत कई बीमारियों के जांच की मिलेगी सुविधा
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज में आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें जांच के लिए 10 किलोमीटर दूर पीएससी पनियरा नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं और फरवरी माह से यहां जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने जरूरी उपकरणों की खरीदारी कर ली है। जल्दी ही उन्हें पीएचसी में इंस्टाल करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पीएससी मौलागंज में प्रतिदिन लगभग 50 से 55 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अभी तक यहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को खून, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड जैसी सामान्य जांचों के लिए पनियरा जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यहां मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, शुगर समेत कई प्रकार की सामान्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन केंद्र पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर यहां एक लैब टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में पीएससी मौलागंज में डॉक्टर शमशाद, फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा, स्वीपर राजेंद्र, वार्ड बॉय राम भवन और एएनएम अनुपमा मौर्य तैनात हैं। दीपू सैनी ने बताया कि जांच सुविधा शुरू होने से समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पीएससी मौलागंज में जांच सुविधा शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लोगों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही जगह पर इलाज के साथ जांच भी हो सकेगी।
-डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें