फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दो माह तक गैंगरेप, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर उसके साथ दो माह तक आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों विनोद व अखिलेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जून को किशोरी लेहड़ा-धानी मार्ग पर अपने बाबा को खाना देने जा रही थी। तभी बोलेरो सवार लोगों ने उसे अगवा कर लिया। देर रात तक जब किशोरी घर नही लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कही उसका सुराग नहंी मिला। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए अपनी तहरीर में कहा है कि गांव में ही सेटरिंग का काम करने वाले दो मजदूर उसके घर आए तो उसने उनसे अपनी किशोरी बेटी के गायब होने की बात कही। इसपर दोनों मजदूरों ने किशोरी के शीघ्र मिल जाने की बात कही। किशोरी 26 जुलाई को किसी तरह से आरोपियों की चंगुल से भाग कर देर रात घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी ने बताया कि पड़ोसी गांव में आरोपियों में से एक की बहन के घर में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। उसके बहनोई व एक महिला की मदद से आरोपियों ने उसके साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनोद व अखिलेश नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य दो आरोपी परदेशी व लक्ष्मीना की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें