फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हाईवे किनारे बसे दस हजार लोग पानी के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हाईवे किनारे बसे दस हजार लोग पानी के लिए परेशान
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में हाईवे किनारे के घरों में पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। करीब दस हजार की आबादी इस समस्या से प्रभावित है। लोगों का कहना है कि पेयजल के लिए उन्हें दूसरे विकल्प अपनाने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है।
शहर में हाईवे निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। किनारे की नाली बनने के साथ पाइप लाइप लाइन भी बिछ चुकी है। लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। शहर में फरेंदा जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राज मार्ग 730 है। इसका निर्माण करीब एक साल से हो चुका है। यह सड़क जबसे बननी शुरू हुई, तभी से फरेंदा रोड के किनारे बने घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। इस मार्ग से जुड़ी हर जगह पानी की आपूर्ति बंद है। पेयजल के लिए लोगों ने वैकल्पिक इंतजाम कर रखे हैं। लोहिया नगर, इंदिरा नगर, शास्त्री नगर मोहल्ले में पानी आपूर्ति की नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी विनोद कुमार ने कहा कि करीब एक साल हो गया। नगर पालिका की ओर से पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। घर मोटर लगा है। उसी से काम चलाया जा रहा है। अगर पानी की आपूर्ति बहाल रहती तो समस्या नहीं होती।
राजीवनगर के अनुज अग्रहरि ने कहा कि जिम्मेदारों को जनता की समस्याओं का ख्याल नहीं है। पानी की आपूर्ति कब बहाल होगी, पता नहीं है। पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
लोहिया नगर के जगनरायण प्रसाद ने कहा कि जलापूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। धीरे-धीरे ज्यादा वक्त हो गया है। इस समस्या पर किसी की नजर नहीं है। शास्त्री नगर के अंकित राव ने कहा कि सड़क के किनारे इंडिया मार्क-टू हैंडपंप भी उखड़ गया है। पानी की आपूर्ति बंद है। ऐसे में घर में लगा हैंडपंप का ही सहारा है। जलापूर्ति कब बहाल होगी, सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णगोपाल ने कहा कि हाईवे किनारे पाइप बिछ चुकी है। क्रांसिग पर पाइप को जोड़ा नहीं गया है। ऐसे में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। जब से पानी की आपूर्ति बंद है, लोगों से जलमूल्य की वसूली नहीं होगी। नगर पालिका की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया जा चुका है। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। जल्दी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें