फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडलीय ट्राॅयल के लिए चयनित हुए कबड्डी के दस खिलाड़ी

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में मंगलवार को हुए जूनियर बालक वर्ग कबड्डी के ट्रॉयल में 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्राॅयल के लिए हुआ। चयनित खिलाड़ी बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले ट्राॅयल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में हुए कबड्डी के ट्राॅयल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिन 10 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्राॅयल के लिए चयनित किया गया है उसमें अवधेश साहनी, सूर्यप्रताप वर्मा, अनुज कुमार गौड़, करण सिंह, दीपक पटेल, प्रभाष, अरूण, सिंटू, आशुताेष चौहान व मोहम्मद वसीम का नाम शामिल है। ट्राॅयल को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में कबड्डी एसोसिएशन के गोरख गुप्ता, अंशकालिक प्रशिक्षक आसिफ इकबाल, शिवशरण पाठक, अबु फजल, धर्मेंद्र यादव, अजय कुमार, सुनील वर्मा, रिजवान, अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें