फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ टेंपो चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 23 Jul 2018 12:38 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ टेंपो चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी चौराहा आटो यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस व एआरटीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आटो चालकों ने पुलिस और एआरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चौराहे पर ही बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई। 
विज्ञापन


आटो यूनियन के अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के दौरान टेंपो की सीट का कटवा दिया जा रहा है। प्राइवेट बसें बगैर परमिट व फिटनेश के संचालित हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। आरोप लगाया कि टेंपो चालकों का बिना वजह उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही टैक्सी स्टैंड के नाम पर मनमानी की जा रही है। अगर कोई चालक स्टैंड का किराया देने से मना करता है तो उसे मारापीटा जाता है। उन्होंने टेंपो स्टैंड को अनधिकृत बताया और उसे बंद कराने की मांग की। ठूठीबारी - नौतनवां मार्ग पर टेंपो चालकों को नहीं चलने दिया जाता है। पुलिस और एआरटीओ की ओर से जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों मेें टेंपो चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम, आशीष, रामसेवक प्रसाद, शमशाद, ओमप्रकाश चौरसिया, उमेश चंद्र, धर्मेंद्र, पिंटू वर्मा, दिवाकर पांडेय, रामचंदर के अलावा तमाम चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें