सिकन्दराजीतपुर पेट्रोल पम्प के पास मैजिक और कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
टेंपो व कार की टक्कर में पांच घायल
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदराजीतपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को फरेंदा से धानी आ रहे टेंपो (मैजिक) और कार में टक्कर हो गई। कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को धानी सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार संतोष (40) और सुरेंद्र (42) निवासी मुकाम थाना सीसामऊ जिला कानपुर, सलमान (35) और हरिओम (42) निवासी उतरौला जिला बलरामपुर घायल हुए हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जबकि कार सवार बहराइच निवासी शकील को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद