फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 08 Jun 2024 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी का सितम जारी होने के कारण लोगों को घर बाहर गर्मी से जूझना पड़ रहा है। दो दिन की राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में कैद होने को मजबूर कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र की बात तो दूर शहरी क्षेत्र के लोग भी बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आंधी व बारिश से मौसम खुशगवार हो गया था। कई दिनों के बाद तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा था। लोगों को उम्मीद थी कि अब गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही तपिश भरी धूप निकल आई। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया तापमान में वृद्धि होती गई। दोपहर होते होते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों व प्रतिष्ठानों में कैद रहे।
शाम के बाद जब उमसभरी गर्मी में कुछ कमी हुई तो लोगों ने जरूरी काम के लिए घर से बाहर कदम निकाला। तेज गर्मी के बीच बदतर बिजली व्यवस्था ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। शुक्रवार की रात ट्रिपिंग के कारण बिजली काफी देर तक गुल रही। दिन में लोग तेज धूप की गर्मी से बेचैन दिखे और बार-बार पानी पीने की जरूरत उन्हें महसूस हुई।
विज्ञापन

नींबू पानी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन पसीने से छुटकारा नहीं मिला। बाइक सवार जहां छाया देखकर सुस्ताते मिले वहीं किशोरियां दुपट्टे की ओट लेकर चलती दिखीं। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि मौसम में अभी नरमी की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें