फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, घर में नहीं थे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले ही नेपाल से घर आया था रमेश, घटना के समय घर पर नहीं था कोई परिजन
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर टोला पुरैनिहा गांव का मामला

नौतनवा। थाना क्षेत्र के रामनगर टोला पुरैनिहा गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर का शव घर के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रामनगर टोला पुरैनिहा निवासी शोहरत का बेटा रमेश (16) नेपाल में एक दुकान पर मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे उसकी मां मीना और भाभी अंजनी सिरसिया समय माता मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थीं। पिता शोहरत संपतिया स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडन संस्कार से लौटने के बाद परिजन घर पहुंचे तो बरामदे में रमेश का शव फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खोरिया बाजार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें