फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा किशोर करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की उठाई मांग
महराजगंज। ग्रामसभा शीतलापुर खेसरहा में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा किशोर के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुस्तफा के निर्माणाधीन मकान के समीप बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान सुधाकर साहनी (14) पुत्र बालमुकुंद साहनी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी निचलौल में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि किशोर के शरीर के अधिकांश भागों पर बिजली के करंट का प्रभाव दिख रहा है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण वकील अहमद, पिंटू पासवान, नंदलाल, इम्तियाज, वीरेन्द्र आदि ने आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को सुरक्षित कराने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें