फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पटाखे से किशोर की आंख की रोशनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के बिस्मिल नगर वार्ड में पटाखा जलाने के दौरान अचानक विस्फोट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। घायल किशोर पांच दिनों से नेपाल के भैरहवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अशोक गुप्ता निवासी बिस्मिल नगर कस्बा नौतनवा का 15 वर्षीय पुत्र किशन शनिवार की शाम घर के पास ही पटाखा जला रहा था। इसी दौरान एक पटाखे में अचानक विस्फोट हो गया और उसकी चिंगारी आंख में चली गई। घटना के बाद वह दर्द से छटपटाने लगा। परिजनों ने उसे नौतनवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन किशोर को नेपाल के भैरहवा में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके बताया है कि किशोर के एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें