फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बन्दर के हमले से किशोर घायल, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कपरौली में एक उत्पाती बंदर ने किशोर को पैर पर काट लिया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने युवक को किसी तरह बचाया। घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी निचलौल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा कपरौली निवासी अमन जायसवाल पुत्र पुरुषोत्तम जायसवाल 17 वर्ष अपने छत पर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान बंदरों का झुंड उसके पास आ गया। जबतक किशोर कुछ समझा पाता कि एक उत्पाती बंदर अपने चपेट में लेकर बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। किशोर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। सीएचसी निचलौल में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि किशोर बुरी तरह से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें