फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबने से किशोर की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
साजन की माैत पर रोते-बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला बंजरडिह निवासी 13 वर्षीय साजन साहनी दोस्तों के साथ शुक्रवार को रोहिन बैराज पर गया था। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैराज के फाटक के पीछे रोहिन नदी में साजन मछली पकड़ रहा था। तभी अचानक पानी की तेज धारा में बहकर डूब गया। अचानक बैराज का सायरन भी बजने लगा। तभी कर्मचारियों ने दौड़कर पानी के फाटक को बंद कर दिए। किशोर को डूबने का शोर सुनकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोग उसकी तलाश में जुट गए और खोजकर बाहर निकाला।
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर पहुंचे तभी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजनों की मांग पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय का कहना है कि रोहिन नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। परिजनों की मांग पर शव को कब्जे में लिया गया है।
घर में सबसे बड़ा था साजन
साजन साहनी दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन महिमा (11), सीमा (9) और छोटा भाई अंकुश तीन वर्ष का है। घर में सबसे बड़े पुत्र की मौत से माता ज्ञानमती व पिता संजय साहनी का रो रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक अपने परिजनों के साथ मुंबई में रहता था। करीब चार माह पूर्व वह मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें