फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों बाद सकुशल उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शादी की जिद को लेकर एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे उतारने के लिए घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। किशोरी को टावर पर देखकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए सीओ निचलौल रवींद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। कई घंटों की मशक्कत के बाद किशाेरी को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी चौक थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पसंद के युवक से शादी नहीं कराने को लेकर नाराज थी। इसी बात से आक्रोशित होकर वह पिपरिया के पास स्थित मोबाइल टटॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।
इसी बीच क्षेत्राधिकारी भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोरी से लगातार संवाद बनाए रखा। सीओ ने बेहद धैर्य, संवेदनशीलता और संयम के साथ उसको समझाया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद किशोरी ने उनकी बात मानकर सुरक्षित नीचे उतर आई। किशोरी के नीचे उतरते ही पुलिसकर्मियों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसओ चौक मनीष पटेल ने बताया कि परिजन के अनुसार, किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर उसको नीचे उतारा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें