फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में संगठित अपराध और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने जुलाई माह में कार्रवाई करते हुए पांच संगठित गैंगों के कुल 21 आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों से पूरा भुगतान लेने के बावजूद उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि हड़पने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। इस गिरोह का सरगना अमित गुप्ता निवासी वार्ड संख्या 22, नानक नगर, नौतनवा है। गिरोह के अन्य सदस्य नागेंद्र त्रिपाठी निवासी थरौली बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर, संदीप कुमार त्रिपाठी निवासी मुगलहा बलुआ जनपद गोरखपुर, राजेश निवासी धनहिया थाना कैंपियरगंज, आशीष निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंदा, सविता देवी निवासी धनहिया थाना कैंपियरगंज, राजकुमार साहनी निवासी चौमुखा टोला बड़का पठान पूर्वा थाना कैंपियरगंज और राकेश यादव निवासी मराठा थाना कैंपियरगंज बताए गए हैं।
भिटौली थाना क्षेत्र में टेंपो में यात्रियों के बीच बैठकर महिलाओं के चेन, मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी करने वाले गिरोह पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। इस गैंग की लीडर निशा देवी निवासी कोहड़ा बुजुर्ग थाना भिटौली जनपद गोरखपुर है। जबकि प्रिया देवी निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरोह का सदस्य बताया गया है।
विज्ञापन

घुघली थाना पुलिस ने वाहन चोरी कर चोरी की गई गाड़ियों को नेपाल में बेचने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया। इस गिरोह का सरगना राहुल निषाद निवासी जंगल बड़हरा थाना पनियरा है। उसके साथ दुर्गेश निषाद और जितेन्द्र कुमार निवासी जंगल बड़हरा थाना पनियरा को भी आरोपी बनाया गया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह

निचलौल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धन लेकर फर्जी परीक्षा, फर्जी प्रशिक्षण, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस गिरोह का सरगना राजचन्द्र उर्फ अजीत निवासी कोइलीखाल थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर का है। गिरोह के अन्य सदस्य आमोद राठौर निवासी सरस्वतीपुरम जानकीपुरम लखनऊ, कुलदीप प्रकाश निवासी दीनदयालपुरम तकरोही इंदिरानगर लखनऊ, आराधना कुमारी निवासी दीनदयालपुरम तकरोही इंदिरानगर लखनऊ और मुकेश चौधरी निवासी औराटार पकड़ीअहवा थाना निचलौल शामिल हैं।

पनियरा में वाहन चोर गिरोह पर कार्रवाई

पनियरा थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। इस गैंग का सरगना विजय जायसवाल निवासी ग्राम सतगुरू थाना पनियरा है। गिरोह के अन्य सदस्य राजबाबू निवासी कुआंचाप छावनी टोला थाना पनियरा तथा जलालुद्दीन निवासी कुआंचाप छावनी टोला थाना पनियरा हैं।

जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। संगठित अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई कर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन

शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें