फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत की कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर के छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी अमरेन्द्र कुमार राजभर की बेटी दीप्ति (15 वर्षीय) राजभर का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में किसी से कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को पुलिस थाने पर बुलाई थी। आपस में सुलह समझौता कर परिजन जब घर पहुंचे तो छत की कुंडी में किशोरी का शव लटका हुआ देख सन्न रह गए। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें