फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुपट्टे से फंदा लगा कर किशोरी ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला में एक किशोरी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को तीन बजे एक 15 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो उन्होंने शाम के तीन बजे स्थानीय थाने पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका हुआ पाया। काफी छानबीन के बावजूद भी पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पंचनामा बनवाकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें