फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ता भटककर सड़कहवा गांव पहुंची किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। एक किशोरी भटकते हुए बुधवार की देर शाम ठूठीबारी के सड़कहवा गांव में पहुंच गई। किशोरी अपना नाम परी चौधरी (13) बता रही है। ग्रामीणों के अनुसार वह अकेली गांव में घूम रही थी और अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित अपने साथ ले जाकर उससे पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह निचलौल से टेंपो में बैठकर ठूठीबारी आई है। पुलिस किशोरी से उसके घर, परिजनों और निवास स्थान के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही उसके बताए विवरण के आधार पर परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पूछताछ और सत्यापन के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किशोरी को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें