फरेंदा। कस्बे के रामजानकी अतिथि भवन में शुक्रवार को जीएसटी करदाता व व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई-इनवॉइसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, आईटीसी तथा नियम 14 के नवीन प्रावधानों से अवगत करना रहा। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना व प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने उपायुक्त राज्य कर चंद्रशेखर वर्मा, उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार विश्वकर्मा से जीएसटी से संबंधित जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त राज्य कर गजेंद्र पाल सिंह, राज्य कर अधिकारी भानू प्रताप सिंह, प्रवेश कुमार, वृद्धि चंद, पूर्व चैयरमैन राजेश जायसवाल, संदीप अग्रहरि ने भी संबोधित किया। इस दौरान गौतम पटवा, अमित, रमन अग्रवाल, धीरज कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, संजय टिंबड़ेवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।