फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस लाइन में 32 आधुनिक आवास होंगे निर्मित, एसपी ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित टाइप-3 आवासीय भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




प्रस्तावित आवासीय भवन में कुल आठ फ्लोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 32 आधुनिक आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। इन आवासों के निर्माण से जनपद में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर रहने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही पुलिस परिवारों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय वातावरण प्राप्त होगा।



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा उनकी कार्यक्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाइन अनिरुद्ध कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें