फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीबी के रोगियों को सुविधा एक कॉल पर घर पहुंचेगी टीम

Tue, 06 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीबी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बीमारी से संबंधित लक्षण दिखने या इलाज में परेशानी होने पर मरीजों को अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 जारी किया है। इस पर कॉल करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि कॉल करते ही एक प्रशिक्षित टीम मरीज के पते पर पहुंचेगी। इसके बाद आवश्यकता अनुसार बलगम आदि की जांच करेगी। यदि टीबी की पुष्टि होती है तो विभाग की ओर से पूरी तरह निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें