फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव-गांव में कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी टीम, होगा इलाज

Thu, 21 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पांच प्रचार वाहनों को किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगे। इसके बाद चिह्नित मरीजों का इलाज किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। इसके लिए बने पांच प्रचार वाहनों को सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बृहस्पतिवार को रवाना किया।
सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलने वाले कुष्ठ खोजी अभियान के तहत नए रोगियों की तलाश की जाएगी। जो गांव में घर-घर जाकर रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षण व उपचार दोनों के बारे में सलाह भी देंगे। रोगी की खोज के बाद उनका उपचार सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। इसको लेकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुष्ठ रोग के मरीजों का अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार बताया कि कुष्ठ रोग से घबराना नहीं चाहिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह, डॉ केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें