महराजगंज। गोरखपुर मेडिकल कालेज से टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने ओटी, लेबर रूम में साफ-सफाई आदि को बेहतर बताया। यहां कैसे काम होता है, इसके बारे में जानकारी लेने के लिए बिहार से दो डॉक्टर आए थे। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि टीम ने अस्पताल में काम को संतोषजनक बताया है। संवाद