फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की जद्दोजहद करेंगी चार टीमें

Sun, 12 Feb 2023 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी से पांच मार्च तक जिले के 115 केंद्रों पर होनी है परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 16 फरवरी से पांच मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चार सचल दल टीम गठित की गई है। टीम जिले में बने 115 केंद्रों का निरीक्षण करते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने पर जोर देगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लिए जिले में हाईस्कूल व इंटर में कुल 75,377 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए 115 केंद्रों पर व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। परीक्षा के लिए 115 स्टेटिक, 12 सेक्टर व पांच जोनल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके साथ ही नकल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के नेतृत्व में टीम गठित है।
विज्ञापन

सभी टीमों में राजकीय विद्यालयों के तीन-तीन शिक्षकों को तैनात किया गया है। इसमें से दो-दो महिला शिक्षक भी हैं। सचल दस्ते के लिए गठित की गई सभी चार टीमों के साथ एक-एक उप निरीक्षक व दो-दो सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चार सचल दल टीकों का गठन किया गया है। सभी टीमें पूरी तत्परता से कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें