युवाओं ने जलाया विधायक का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बरवाराजा बरईपट्टी टोले में विधायक के साथ मंगलवार को हुए बवाल के मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को युवाओं ने बरईपट्टी टोले में विधायक का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।। विधायक के विरोध में नारेबाजी भी की। उनकी मांग थी कि विधायक गांव के लोगों से माफी मांगें। इसके बाद युवक शहर के मऊपाकड़ चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू किए तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद युवक पुलिस की निगरानी में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर डीए व एसपी को ज्ञापन देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को बरईपट्टी टोले के युवाओं ने एकजुट होकर गांव में ही सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इसके बाद मैजिक से युवक शहर में पहुंचे। इसकी भनक पुलिस को लगी। शहर में मऊपाकड़ चौराहे पर मैजिक से सभी युवक ज्यों ही उतरे और प्रदर्शन करना शुरू किया तो पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पहले पुलिस ने युवकों का डराने की कोशिश की लेकिन मीडियाकर्मियों को देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद युवक पुलिस की निगरानी में कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बरईपट्टी के युवक रूपक पटेल, जयहिंद वर्मा, दयानंद वर्मा आदि आरोप लगाया कि विधायक ने बवाल के दौरान मोबाइल छीन लिया। उसी मोबाइल में विधायक की ओर से बोले गए अपशब्द रिकार्ड हैं। युवकों ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। एससी/एसटी एक्ट में फंसा कर जेल भेजवाने की बात कह कर डराया जा रहा है। युवकों ने चेतावनी दी कि विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश वर्मा, रामयज्ञ सिंह, प्रदीप वर्मा, अजीत कुमार, दुर्विजय, रामरतन, शिवशरण प्रसाद आदि मौजूद रहे।