फरेंदा। अपर आयुक्त न्यायिक नेहा प्रकाश गोरखपुर मंडल के निरीक्षण के दौरान फरेंदा विकास खंड के बाजारडीह में चौपाल लगाकर गांव में हुए विकास कार्यों का हाल जाना। आंगनबाड़ी वर्कर के किसी भी रजिस्टर को पूरान देख नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कही।
गांव के लोगों ने पेंशन और शौचालय न बनने की शिकायत की। इस पर अपर आयुक्त ने लोगों से मृतक के वरासत के बारे में पूछा। इसके बाद एसडीएम और नायब तहसीलदार से एंटी भू-माफियाओं द्वारा कार्रवाई की जानकारी ली। अपर आयुक्त ने गांव के आंगनबाड़ी वर्कर जयमति सिंह को बुलाया। वह बिना ड्रेस में अपर आयुक्त के सामने पहुंची तो ड्रेस न पहनने पर नाराज हुई। ग्रोथ चार्ट के बारे में पूछताछ करने पर वह ग्रोथ चार्ट भी नहीं दिखा पाई। अति कुपोषित बच्चों का नाम पूछने पर भी वह नाम तक नहीं बता सकी। इस पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर आयुक्त ने गांव में राशन कार्ड और सूची के बारे में आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय से जानकारी ली। बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी के उपस्थित न रहने पर नाराज हुुई। गांव में हुए सड़क, इंटरलाकिंग कार्य, इंडिया मार्का हैंड पंप, बिजली का शेड्यूल, शौचालय, आवास, स्वयं सहायता समूह, विधवा और विकलांग पेशन के बारे में लोगों से पूछा। इस पर गांव के दिनेश ने विकलांग पेंशन आठ महीने से न मिलने की शिकायत की। स्कूली बच्चों से अपर आयुक्त ने पहाड़ा और गिनती पूछा तो बच्चों ने सही जवाब दिए। अपर आयुक्त ने एसडीएम आरबी सिंह से एंटी भू-माफियाओं के खिलाफ टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, बीडीओ रामकुमार उपाध्याय, बीईओ हेमवंत कुमार, नायब तहसीलदार आनंद नायक, आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय, कानूनगो हरीहर यादव, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक आदि मौजूद रहे।