फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक मुआयना

Thu, 01 Mar 2018 12:30 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने  बुधवार को पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक मुआयना किया। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के बाद उन्होंने अभिलेखों को सहेज कर रखने पर जोर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने शस्त्रागार ने रखे हथियारों, मेस में बन रहे खाना, कार्यालय की साफ-सफाई, आरक्षी बैरक, सीसीटीवी कैमरों, गाड़ियों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने होली में अराजक तत्वों से निपटने की तैयारी के बारे में आरक्षियों से जानकारी हासिल की। एसपी ने रजिस्टर पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने पर नाराजगी जताई और अभिलेखों को 15 दिन में दुरुस्त करने के लिए एसओ आरके सिंह को निर्देशित किया। उन्होंने लंबित मामलों को त्वरित कार्रवाई कर निपटाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें