फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कॅरिअर की राह आसान करेंगे शिक्षक, प्रशिक्षण प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत प्रधानाचार्य एवं नामित नोडल शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम जीजीआईसी धनेवा में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कॅरिअर गाइडेंस विद्यार्थियों को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके बारे में शिक्षक तभी ज्ञान दे पाएंगे जब खुद उन्हें कॅरिअर की समझ होगी। इसके लिए यह प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ। वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) अबरार आलम ने विद्यालयों में कॅरिअर संबंधी कार्यक्रमों के व्यवस्थागत व कॅरिअर के बारे में माटेसरी पद्धति की जानकारी दी। प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मास्टर ट्रेनर डॉ. सर्वेश पटेल एवं विनोद कुमार ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में कॅरिअर मार्गदर्शन की आवश्यकता और भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य अनामिका पाण्डेय ने प्रतिभागी शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर कॅरिअर शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीतियों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं में कॅरिअर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों, कौशल आधारित शिक्षा, मनोवैज्ञानिक समर्थन के महत्व को रेखांकित किया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कॅरिअर काउंसलिंग मॉडल, रुचि एवं योग्यता पहचान, नई शिक्षा नीति-2020 में कॅरिअर शिक्षा, छात्र सहभागिता बढ़ाने के नवाचार जैसे विषयों पर इंटरैक्टिव सत्र प्रदान किए गए। समूह चर्चा व तमन्ना गतिविधियों से केस स्टडी की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें