सीओ ने बृजमनगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
फरेंदा। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को बृजमनगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने पर फरियादियों से उचित व्यवहार करके समस्या का समाधान करने की बात कही।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बृजमनगंज का थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना व्यवस्था, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बीट प्रणाली और सीसीटीवी सिस्टम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की गहनता से निरीक्षण किया। सीओ ने लंबित मामलों की विवेचनाओं को समय पर निपटाने, जनता की शिकायतों के समाधान में तत्परता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, आलोक यादव, गजेंद्र प्रसाद, प्रिया वर्मा, अर्चना यादव तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।