फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संघ ने साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीईटी अनिवार्यता का विरोध शिक्षक संगठन कर रहे हैं। सर्वाधिक आपत्ति इस बात की है कि यह नियम उन शिक्षकों पर भी थोपा जा रहा जिनकी भर्ती के समय टीईटी की अनिवार्यता प्रभावी नहीं थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मामले को केंद्र के सम्मुख उठाने की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह व सत्येंद्र मिश्र ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर शीघ्र मामला नहीं निपटा तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षक टेट की अनिवार्यता के आदेश को क्यों स्वीकार करें जब भर्ती के वक्त यह प्रावधान नहीं था। बैजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार यथाशीघ्र संबोधित आदेश न्यायालय से जारी कराए जिससे शिक्षकों की समस्या का हल हो सके। विभिन्न मामलों में अगर शिक्षकों को सड़क पर आना पडे़ तो यह शर्मनाक है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की पीड़ा वह महराजगंज सांसद को उपलब्ध कराकर निराकरण का प्रयास जरूर करेंगे। प्रतिनिधि मंडल के साथ कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, राघवेंद्र पांडेय, अरविंद गुप्ता, हरीश शाही, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें