फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीसीएस में चयनित होकर शिक्षक पुत्र ने बढ़ाया मान

Wed, 24 Jan 2024 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय कस्बे के शैलेश कुमार ने पीसीएस में 12वें स्थान के साथ चयनित होकर डिप्टी एसपी बने हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं होता। सीमित संसाधनों के बीच परिश्रम करने से लक्ष्य की प्राप्ति हो गई।
विज्ञापन

शैलेश कुमार की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग गोरखपुर, हाईस्कूल सरस्वती विद्या मंदिर गोरखपुर, इंटर राजकीय जुबली इंटर काॅलेज व वर्ष 2014 में स्नातक गणित की शिक्षा मारवाड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर से हुई है। इसके उपरांत वे दिल्ली प्रशासनिक सेवा परीक्षा के तैयारी के लिए चले गए। कठिन परिश्रम के बल पर इन्होंने वर्ष 2023 में आयोजित उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित परीक्षा में 12 स्थान प्राप्त पर डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुए। शैलेश कुमार ने बताया कि सतत परिश्रम सफलता जरूर मिलती है। प्रत्येक दिन आठ घंटे पढ़ाई की। समस्याओं से कभी परेशान नहीं हुआ। पिता शैलेश कुमार मिश्र क्षेत्रीय किसान इंटर काॅलेज धनगढ़ी में शिक्षक हैं। मां कुसुम मिश्र गृहिणी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें