फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्मानित किया गया---फरेंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक से सम्मान पाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय फरेंदा खुर्द के प्रधानाध्यापक स्वप्निल गुप्ता को राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के संयुक्त निदेशक व निदेशक संजय सिन्हा द्वारा बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों ने शिक्षक को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा कुछ माह पूर्व सर्व शिक्षा अभियान के आगे बढ़ाने के क्रम में एक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जिसमें फरेंदा खुर्द के अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाध्यापक स्वप्निल गुप्ता द्वारा बच्चों को लखनऊ के एक कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया। जहां शिक्षा के महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन शिक्षक द्वारा किया गया। बच्चों के उत्कृष्ठ अभिनय और बेहतर निर्देशन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। जिन्हें लखनऊ के कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनके बेहतर कार्य की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान शकुंतला गुप्ता ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य बेहतर है उनके सम्मानित होने पर रामशरन गुप्ता, नीरज कुमार, आशा देवी, अनुराधा मिश्रा, मिनाक्षी, अनुराग श्रीवास्तव, प्रतिभा पांडेय व सुषमा ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें