फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों की कमी बरकरार तबादले के 12 आवेदन

Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होगी। तीन मई से चार जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल से लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जनपद में कम राजकीय शिक्षकों के बाद भी इसके लिए 12 शिक्षकों ने आवेदन किया है। हालांकि विभाग का कहना है कि अभी सभी प्रक्रिया संबंधित शिक्षकों ने नहीं पूरी की है, लेकिन कम संख्या होने के बाद भी यहां से अगर राजकीय शिक्षकों को तबादला लाभ विभाग की तरफ से और बिगड़ेगी, क्योंकि पहले से ही 170 शिक्षकों के पद जनपद के राजकीय स्कूलों में रिक्त चल रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश क्रम में राजकीय शिक्षकों को अंतर्जनपदीय तबादले का लाभ विगत कई वर्ष बाद दिया जा रहा है, लेकिन जनपद में प्रभावी प्रक्रिया राजकीय स्कूलों के संचालन में बाधा उत्पन्न कर सकती है। क्योंकि अधिकतर स्कूल कम शिक्षकों का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ 134 शिक्षक तैनात हैं। तबादला लाभ के लिए 12 ने आवेदन किया है। ऐसे में अगर यह लाभ दिया जाता है तो राजकीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी। आवेदन आज रात्रि 11:49 बजे तक मिले निर्देश क्रम में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें