छह दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे 1478 शिक्षक
हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय का दो-दो दिन का दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फरवरी से लेकर मार्च के बीच में जिले के सभी 1478 परिषदीय विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्र में 22 फरवरी से प्रशिक्षण प्रारंभ कराकर प्रत्येक दशा में 15 मार्च तक प्रशिक्षण संपन्न कराया जाएगा। छह दिन के प्रशिक्षण में दो-दो दिन हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण होगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा कक्षा एक के पुस्तक को दृष्टिगत रखते हुए अब जिले के सभी 1478 प्राथमिक विद्यालय से जुड़े एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षित किए जाने की योजना है। मंशा है कि विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का दो-दो दिन का प्रशिक्षण देकर उनके ज्ञान के स्तर को पाठ्यक्रम के मुताबिक बनाया जाए ताकि वे विद्यार्थियों को सुविधाजनक तरीके से शिक्षा प्रदान कर सकें। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के समझने के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है।
-----------------------
पहले चरण में प्रशिक्षित होंगे सर्वाधिक 662 शिक्षक
डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि तीन चरणों में आयोजित होने वाले छह दिवसीय प्रशिक्षण मेें पहले चरण में 22 से 27 फरवरी तक 662 शिक्षक, दूसरे चरण में एक से छह मार्च तक 605 शिक्षक तथा तीसरे चरण में आठ से 15 मार्च तक 211 शिक्षक अपना प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
------------------------
बीआरसी पर प्रशिक्षण देंगे मास्टर ट्रेनर
एनसीईआरटी का प्रशिक्षण देने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक के चार-चार जिम्मेदारों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित किया गया है। वे शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
1478 परिषदीय विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा
- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा कक्षा एक के पुस्तक को दृष्टिगत रखते हुए परिषदीय शिक्षकों को हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय में दो-दो दिन किया जाएगा प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय शिक्षकों के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने को लेकर शासन का प्रयास नियमित रुप से जारी है। फरवरी से लेकर मार्च माह के बीच में जिले के सभी 1478 परिषदीय विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्र में 22 फरवरी से प्रशिक्षण प्रारंभ कराते हुए प्रत्येक दशा में 15 मार्च तक उसे संपन्न कराया जाएगा। छह दिन के प्रशिक्षण में दो-दो दिन हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण होगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एनसीईआरटी) द्वारा कक्षा एक के पुस्तक को दृष्टिगत रखते हुए अब जिले के सभी 1478 प्राथमिक विद्यालय से जुड़े एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षित किए जाने की योजना है। मंशा है कि विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय में दो-दो दिन का प्रशिक्षण देकर उनके ज्ञान के स्तर को पाठ्यक्रम के मुताबिक बनाया जाए ताकि वे विद्यार्थियों को सुविधाजनक तरीके से शिक्षा प्रदान कर सकें। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के समझने के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है।
-----------------------
पहले चरण में प्रशिक्षित होंगे सर्वाधिक 662 शिक्षक
डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि तीन चरणों में आयोजित होने वाले छह दिवसीय प्रशिक्षण मेें पहले चरण में 22 से 27 फरवरी तक 662 शिक्षक, दूसरे चरण में एक से छह मार्च तक 605 शिक्षक तथा तीसरे चरण में आठ से 15 मार्च तक 211 शिक्षक अपना प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
------------------------
बीआरसी पर प्रशिक्षण देंगे मास्टर ट्रेनर
एनसीईआरटी का प्रशिक्षण देने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक के चार-चार जिम्मेदारों को मास्टर ट्रेनर के रुप में नामित किया गया है। वे शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।