फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सूखी हैं टोटियां, पेयजल की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिकापार में प्रस्तावित भूमि पर विवाद के कारण नहीं शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण
विज्ञापन


लोहरैया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की स्थिति यह है कि करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अधूरा है, तो कहीं पाइपलाइन बिछाने का काम बीच में ही रोक दिया गया है। कई स्थानों पर घरों तक कनेक्शन और टोटियां लगाकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को पेयजल के लिए पुराने संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संठी में तीन वर्ष बीत चुके टंकी का निर्माण तक नहीं हो पाया है, जबकि मनिकापार में प्रस्तावित भूमि पर विवाद होने से यह परियोजना शुरु तक नहीं हो सकी।
तुर्कवलिया के ग्रामीणों का कहना है कि योजना का कार्य शुरू हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन गांवों में अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। तुर्कवलिया निवासी श्रीराम ने कहा कि सरकार की मंशा अच्छी है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मनिकापार निवासी नंदू का कहना है कि गांव में न तो टंकी का निर्माण हुआ न तो पाइप लाइन बिछाई गई। मोहनलाल ने बताया कि निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरे पड़े कार्यों के कारण ग्रामीणों का भरोसा टूटता जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
हर घर जल मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की आपूर्ति होनी है। यदि कार्य में शिथिलता है तो शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-रविकांत चौबे, एसडीएम, धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें